بِسْمِ اللَّهِ الرَّحْمَٰنِ الرَّحِيمِ
शुरू अल्लाह के नाम से, जो बड़ा मेहरबान और निहायत रहम करने वाला है।
الْحَمْدُ لِلَّهِ رَبِّ الْعَالَمِينَ
सब तारीफें अल्लाह ही के लिए हैं, जो तमाम जहानों का पालने वाला है।
الرَّحْمَٰنِ الرَّحِيمِ
जो बड़ा मेहरबान और निहायत रहम करने वाला है।
مَالِكِ يَوْمِ الدِّينِ
जो इंसाफ़ के दिन (क़यामत के दिन) का मालिक है।
إِيَّاكَ نَعْبُدُ وَإِيَّاكَ نَسْتَعِينُ
हम तेरी ही इबादत करते हैं, और तुझ ही से मदद मांगते हैं।
اهْدِنَا الصِّرَاطَ الْمُسْتَقِيمَ
हमें सीधी राह दिखा।
صِرَاطَ الَّذِينَ أَنْعَمْتَ عَلَيْهِمْ غَيْرِ الْمَغْضُوبِ عَلَيْهِمْ وَلَا الضَّالِّينَ
उन लोगों की राह जिन पर तूने अपना फज़ल (इनाम) किया, न कि उन लोगों की जिन पर तेरा ग़ज़ब (क्रोध) नाज़िल हुआ, और न ही गुमराहों की।
Please share with others.